Bhartiya Parmapara

खजूर रोल | दीवाली के लिए स्वादिष्ट खजूर रोल रेसिपी | Dates Roll

सामग्री कवर के लिए -  मैदा आधा कप, बारिक सूजी पाव कप, मिल्क पाउडर दो चम्मच, बटर दो चम्मच, बेकिंग पाउडर 1 चुटकी, दूध आटा गूंधने के लिए। 
भरावन के लिए सामग्री - बीज (गुठली) निकले हुए खजूर 50 ग्राम, बटर 1 टीस्पून, बारीक कटे पिस्ता या अखरोट 25 ग्राम, दालचीनी पाउडर आधा टी स्पून। 
डेकोरेशन के लिए पिसी हुई चीनी 1 टेबलस्पून।

विधि - 

  • - कवर की सामग्री मिलाकर दूध से मध्यम कड़ा आटा गुंथे। 
    - खजूर को मिक्सी में चला कर थोड़ा बारीक करें, फिर उसमें बटर मिलाकर थोड़ा नरम होने तक पका ले। 
    - उसमें भरावन की बाकी सभी सामग्री अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण की 8 - 10 गोलियां बनाएं। आटे की लोई लेकर चपटा रोल बनाये, उस पर भरावन का रोल रखकर उसे आटे के कवर से वापस उसका रोल बनाएं। रोल के खुले किनारों को जल से पैक करके बेकिंग ट्रे में रखें, ऊपर से हल्का सा दूध या पानी का ब्रशीगं लगा कर अच्छे से बंद करें, यह ट्रे 180 डिग्री सेंटीग्रेड प्रीहिट ओवन में खजूर रोल लाल होने तकलीफ बेक करें। अंदाजन 25 मिनट तक बेक करें। 
    - खजूर रोल थोड़े ठंडे होने पर उसके ऊपर पिसी चीनी बुरक दे । 
     

यह खजूर रोल इस दिवाली पर लक्ष्मी जी को भोग धराये और अपने इष्ट मित्र परिवार को खिलाइए। 
 

                      

                        

Login to Leave Comment
Login
No Comments Found
;
MX Creativity
©2020, सभी अधिकार भारतीय परम्परा द्वारा आरक्षित हैं। MX Creativity के द्वारा संचालित है |