
मैसूर पाक
सामग्री:
- बेसन - 1.5 कप (150 ग्राम)
- चीनी - 1.5 कप (300 ग्राम)
- देशी घी - 1 कप (200 ग्राम)
- रिफाइंड तेल - 1 कप (200 ग्राम)
- इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- पानी - आधा कप
विधि:
सबसे पहले, चीनी की चाशनी तैयार करें। इसके लिए एक बड़ी कढ़ाई में चीनी डालें, आधा कप पानी डालें, और तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।
अब एक बर्तन में बेसन लें और उसमें आधा तेल मिलाकर एक घोल बना लें। दूसरी कढ़ाई में घी पिघलने के लिए रख दें। घी पिघलने के बाद उसमें बचा हुआ तेल डालें और गर्म होने दें।
चाशनी को चेक करें। इसके लिए चाशनी की एक बूंद एक प्लेट में डालें और उंगली व अंगूठे की मदद से चिपका कर देखें। यदि चाशनी में लंबा तार निकलने लगे, तो चाशनी तैयार है।
अब इस चाशनी में बेसन का घोल डालें और लगातार चलाते हुए भूनें। ध्यान रहे कि बेसन कढ़ाई के तले में चिपकने न पाए। दूसरी तरफ, गर्म हो रहे घी में से एक चमचा घी भरकर बेसन वाली कढ़ाई में डालें और बेसन को लगातार चलाते रहें। गैस धीमी रखें और घी को धीरे-धीरे बेसन में मिलाते जाएं।
जब बेसन फूलने लगे और हल्का रंग बदलने लगे, तब आपका मैसूर पाक तैयार हो जाता है।
जिस थाली या डिश में मैसूर पाक जमाना हो, उसमें थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें। फिर भुने हुए बेसन को उसमें डालें और बराबर फैला दें। 5-10 मिनट में मैसूर पाक हल्का ठंडा हो जाएगा, तब इसे अपनी पसंद के आकार में काट लें और टुकड़े अलग कर लें।
संरक्षण: मैसूर पाक को एक एयरटाइट कंटेनर में रखें, यह एक महीने तक ताजा बना रहेगा।
Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
गोंद के लड्डू
तिल कबाब
पाटी साप्टा - बंगाली व्यंजन
निनाव - महाराष्ट्रियन व्यंजन
राघवदास लड्डू
पनीर पुडिंग
अपराजिता (गोकर्ण) फुल का मुंग दाल हलवा
तिदिल
चीज पास्ता
गुझिया
पूरन पोली कैसे बनाते है ?
हरियाली पनीर
रबड़ी मालपुआ
तिल कबाब
मैसूर पाक
भूले बिसरे शीतल पेय
नवरात्रि पर्व स्पेशल: उपवास में खाई जाने वाली इडली, सांभर और चटनी
मावा मोदक, केसरी मोदक, तिल-गुड़-खसखस मोदक
लेखक के अन्य आलेख
मावा मोदक, केसरी मोदक, तिल-गुड़-खसखस मोदक
नवरात्रि पर्व स्पेशल: उपवास में खाई जाने वाली इडली, सांभर और चटनी
भूले बिसरे शीतल पेय
मैसूर पाक
तिल कबाब
रबड़ी मालपुआ
हरियाली पनीर
पूरन पोली कैसे बनाते है ?
गुझिया
चीज पास्ता
तिदिल
अपराजिता (गोकर्ण) फुल का मुंग दाल हलवा
राघवदास लड्डू
निनाव - महाराष्ट्रियन व्यंजन
पाटी साप्टा - बंगाली व्यंजन
तिल कबाब