Bhartiya Parmapara

निनाव - महाराष्ट्रियन व्यंजन

सामग्री –    
• 2 कप - बेसन,    
• 1/2 कप - चावल का आटा,    
• 2 टेबलस्पून - शुध्द घी,   
• 6-7 इलायची का पाउडर,   
• 1/2 जायफल का पाउडर,   
• 2 - 1/2 (ढाई) कप - नारियल का दूध,   
• आवश्यकतानुसार मेवा कतरन,    
• 2 कप - कसा हुआ गुड

विधि –    
• दो चम्मच घी कढ़ाई में गर्म करके उसमें बेसन और चावल का आटा धीमी गैस पर गुलाबी होने तक भूने, फिर उसे ठंडा होने दे। 
• नारियल का जाडा दूध लेना है और उस में भुना हुआ आटा मिलाना है। मिक्स करतें समय उसमें गांठे (लंम्स) नहीं आनी चाहिए।   
• फिर उसमें कसा हुआ गुड़, इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालें और गुड पिघलने तक भूने। 
• मिश्रण को धीमी गैस पर अच्छे से पकने दें, मिश्रण के गाढ़ा होने पर गैस बंद करें। 
• एक थाली में घी लगाकर रखे उस मिश्रण को थाली में निकाले| ऊपर से मेवा डाल के हल्के हाथ से दबा दें, फिर इसके चौकोर आकार (पिसेस) करके पेश करे।



 

 

Login to Leave Comment
Login
No Comments Found
;
©2020, सभी अधिकार भारतीय परम्परा द्वारा आरक्षित हैं। MX Creativity के द्वारा संचालित है |