
गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पर्व दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन उत्सव मनाया जाता है। इस दिन लोग घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करते हैं। इस दिन गायों की सेवा का विशेष महत्व है। इस दिन के लिए मान्यता प्रचलित है कि भगवान कृष्ण ने वृंदावन धाम के लोगों को तूफानी बारिश से बचाने के लिए पर्वत अपने हाथ पर उठा लिया था। तो चलिए जानते हैं क्या है इसकी कहानी।
गोवर्धन पर्वत को गिरिराज पर्वत भी कहा जाता है। श्री गिरिराज जी द्रोणाचल पर्वत के पुत्र हैं, किसी समय आप 8 योजन लंबी 2 योजन ऊंचे और 5 योजन चौड़े थे। एक समय पुलस्त्य ऋषि की इच्छा श्री गिरिराज जी को काशी पधराने की हुई। गिरिराज जी ने काशी पधारने की हां तो कहीं, किंतु एक शर्त रखी "रास्ते में आप मुझे कहीं भी रखोगे तो मैं पुनः वहां से नहीं हटूंगा" पुलस्त्य ऋषि ने शर्त स्वीकार करते हुए अपने योग माया से पर्वत को अत्यंत छोटा रूप देखकर हाथ में लेकर निकल पड़े । रास्ते में बृज आया, तब ऋषि को लघु शंका लगी उन्होंने गिरिराज जी को जमीन पर रख दिया तथा लघु शंका निवृत्ति के लिए गए। वापिस आकर उन्होंने जैसे ही गिरिराज जी को उठाने का प्रयत्न किया, तब गिरिराज जी ने कहा" मैं यहां से नहीं उठूंगा, मैंने पहले ही आपसे कहा था कि आप मुझे जहां रख देंगे मैं उस स्थान से नहीं उठूंगा। पुलस्त्य ऋषि को क्रोध आया और उन्होंने श्राप दिया आप रोज एक तिल के बराबर घटोगे और एक दिन अदृश्य हो जाओगे ।इसी श्राप के कारण आज भी गिरिराज जी रोज तिल भर घटते हैं। ऐसा कहा जाता है कि कभी गिरिराज की परछाई मथुरा में बैठी श्री यमुना जी पर पड़ती थी, इतना ऊंचा यह पर्वत था।
दूसरा प्रमाण यह है की श्रीनाथजी जब ब्रज में से मेवाड़ पधारे तब दंडवते शीला की ऊंचाई एक मनुष्य जितनी थी। श्री गुसाईं जी एक समय हाथी पर चढ़कर मुखारविंद पर गिरिराज जी का पूजन करते, जबकि अब तो गिरिराज जी का पूजन खड़े-खड़े ही हो सकता है। श्री कृष्ण 7 वर्ष के थे तब इंद्र पूजा की तैयारी देखकर श्री कृष्ण ने गांव वालों को बताया कि हमें इंद्र पूजा नहीं करनी चाहिए, परंतु गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए क्योंकि यही हम सभी की रक्षा करता हैं, गायों को घास देता है जल के कुंड इन्हीं में है, छोटी बड़ी कंदरा में विश्राम की सुविधा देता है, इन्हीं के वृक्षों से फल तथा जलाने के लिए लकड़ी हमें प्राप्त होती है। श्रीकृष्ण ने गिरिराज जी का यज्ञ करने को कहा, उसका पूजन सेवा करने को कहा, ब्रज वासियों ने ठाकुरजी की बात मानकर इंद्र पूजा के बदले गोवर्धन पूजा की शुरुआत की। श्री कृष्ण ने गिरिराज जी पर अपना विराट स्वरूप प्रकट किया और सहस्त्र भुजा धारण करके भोग आरोगा। श्री कृष्ण ने गिरिराज जी को भोग धराया, कैसी अटपटी और अद्भुत लीला ।इतने में आकाश से गगनभेदी आवाजों के साथ बादल भी रूठे, ब्रजमंडल पर मूसलाधार वर्षा की शुरुआत हो गई, श्री कृष्ण अपने बाएं हाथ के कनिष्ठ अंगुली पर पूरे गोवर्धन पर्वत को उठा कर सुदर्शन चक्र छोड़ा। सभी ब्रजवासी अपनी गायों को लेकर गोवर्धन पर्वत के नीचे आ गए। 7 दिनों तक श्री कृष्ण ने ब्रज की, वृद्ध जनों की, ब्रज की गायों की ,गोवर्धन रुपी छत्र को धारण कर सभी की रक्षा की। आखिर इंद्र हार गये, उनकी पराजय हुई। इंद्र की सुरभि गाय ने दूध स्तर्वित करके भगवान का अभिषेक किया। इंद्र का गर्व दमन हुआ, देवा दी देव श्री कृष्ण इंद्र दमन के नाम से पहचाने जाने लगे ।
गिरिराज जी की परिक्रमा मुखारविंद पर आज्ञा मांग कर दंडवत शीला को दंडवत करके शुरू होती है। यह परिक्रमा तीन प्रकार से हो सकती है
1-पैदल चलकर
2-पैदल दूध धारा की परिक्रमा ,हाथ में दूध की छोटी मटकी लेकर चल कर यह परिक्रमा की जाती है। मटकी में छोटा सा छेद किया जाता है जिससे दूध की धारा बहती है ।
3-दंड की परिक्रमा -यह परिक्रमा साष्टांग दंडवत करते हुए की जाती है, इसमें 11 से 15 दिन लगते हैं परिक्रमा करते करते अष्टाक्षर मंत्र “श्री कृष्ण शरणम् मम:” का उच्चारण करते रहना चाहिए।
श्री गिरिराज जी की परिक्रमा के तीन प्रमुख मार्ग हैं -
1- 7 कोस (21 किलोमीटर) इसका रास्ता मुखारविंद से गोवर्धन -मानसी गंगा- उद्धव कुंड- राधा कुंड-आन्यौर- गोविंद कुंड- पूंछरी का लौठा -सुरभी कुंड -मुखारविंद है।
2- 9 कोस इसमें गोवर्धन से चंद्र सरोवर का भाग अधिक आता है।
3-5 कोस परिक्रमा राधा कुंड न जाकर गोवर्धन से सीधे आन्यौर पर जाती है, यह 15 किलोमीटर में पूर्ण हो जाती है।
ब्रजभूमि के रज कण में "गिरिराज धरण की जय" भक्ति गूंजती है, और कहा जाता है "बस एक बार आजा गिरिराज की शरण में, सर्वस्व कर दे अर्पण गिरिराज की शरण में"।
भाग 2 भी पढ़े - श्री गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट
Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
तिल चौथ | वक्रतुण्डी चतुर्थी | तिलकुटा चौथ व्रत विधि
तेजादशमी पर्व
जगन्नाथ रथयात्रा | उत्कल प्रदेश के श्री जगन्नाथ भगवान | ओडिशा
रामदेव जयंती | लोकदेवता रामदेव जी पीर
रक्षाबंधन | राखी त्योहार के पीछे क्या तर्क है?
नवरात्रि का महत्व | साल में कितनी बार नवरात्रि आती है ?
शरद पूर्णिमा | शरद पूर्णिमा का महत्व
साजिबू नोंग्मा पैनाबा
ऋषि पंचमी का त्योहार | माहेश्वरी रक्षाबंधन
श्राद्धपक्ष के दौरान न करें ये काम | पितृपक्ष
क्या है पितृपक्ष की पौराणिक कथा ?
ओणम पर्व इतिहास और महत्व
मकर संक्रांति पर्व
नवरात्रि के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्माँडा की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के सातवे दिन माँ कालरात्रि की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
लाभ पंचमी का महत्व, व्यापारियों के लिए खास है ये दिन, लाभ पंचमी | सौभाग्य पंचमी
कार्तिक माह स्नान का महत्व | जाने कार्तिक माह में किये जाने वाले व्रत के प्रकार | Importance of Kartik Maah
नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
करवा चौथ व्रत | छलनी में क्यों देखा जाता है चाँद और पति का चेहरा?
शारदीय नवरात्रि में घट स्थापना कैसे करे ? | कलश स्थापना
पर्युषण पर्व | जैन समाज का पर्युषण पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता हैं ?
होली की परम्पराये | होली मनाने का तरीका
हरतालिका व्रत का महत्व | हरतालिका व्रत क्यों करते है ?
क्यों मनाई जाती है आषाढ़ की पूनम को गुरु पूर्णिमा | गुरु पूर्णिमा
गुप्त नवरात्रि क्यों मनाते है ? | गुप्त नवरात्रि का महत्व
गोवर्धन पूजा क्यो करते हैं ? | अन्नकूट का त्योहार
गणपति बप्पा मोरया | जाने गणेश जी को "गणपति बप्पा मोरया" क्यों कहते है ?
गणगौर का व्रत एवं पूजा | गणगौर व्रत
अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन | गणपति विसर्जन
गणेश उत्सव क्यों मनाते है - Why Celebrate Ganesh Utsav ?
दशहरा, विजयादशमी और आयुध-पूजा क्यों मनाते है ?
दीपावली पर किये जाने वाले उपाय | दीवाली पूजा | लक्ष्मी पूजन
दीपावली क्यों मनाते हैं? - जानें इसका महत्व और इतिहास
परिवर्तिनी एकादशी | परिवर्तिनी एकादशी: महत्व, पूजा विधि और लाभ
दीपावली पूजन विधि और पूजा सामग्री | लक्ष्मी पूजन की विधि
जानें क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार ? | धनतेरस
होली - रंग अनेक, तरीके अनेक
जानिए क्यों मनाई जाती है देव दिवाली | देव दिवाली | कैसे शुरू हुई देव दिवाली मनाने की परंपरा
दही हांडी | दही हांडी पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
नरक चतुर्दशी, काली चौदस, रूप चौदस, छोटी दीवाली या नरक निवारण चतुर्दशी का महत्व
जानें क्यों मनाया जाता है छठ पूजा का त्योहार, किसने शुरू की परंपरा?
चेटीचंड का त्योहार क्यों मनाते है ? | झूलेलाल जयंती
भाई दूज | जानें, कैसे शुरू हुई भाई दूज मनाने की परंपरा, कथा और महत्व
ब्यावर का ऐतिहासिक बादशाह मेला | Beawar City
आदि पेरुक्कु का त्योहार | तमिलनाडु का मानसून त्योहार
नीम की डाली / टहनी से बड़ी (सातुड़ी) तीज की पूजा क्यों की जाती है ? | सातुड़ी तीज
बसंत पंचमी क्यों मनाते है ? | बसंत पंचमी का महत्व
अनंत चतुर्दशी का महत्व | विष्णु जी की पूजा
अक्षय तृतीया | क्यों मनाई जाती है अक्षय तृतीया? | अक्षय तृतीया का महत्व क्या है ?
होली क्यों मनाते है? | होली का महत्व
अधिक मास में दान का महत्व | पुरुषोत्तम मास की तिथिनुसार दान सामग्री
अहोई अष्टमी का महत्व, अहोई अष्टमी की पूजा विधि और अहोई अष्टमी की कथा | Ahoi Ashtami Vrat
उगादी या युगादी का त्योहार क्यों मनाते है ?
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं | हनुमान जयंती
वट सावित्री व्रत | वट सावित्री व्रत का महत्व
पंढरपुर की वारी | भगवान विट्ठल
गुड़ी पाड़वा
महाशिवरात्रि
दिवाली - रामा सामा
महाराष्ट्र की महालक्ष्मी
राम की शक्ति पूजा और नवरात्रि का आरंभ | रामनवमी
निर्जला एकादशी | निर्जला एकादशी की कथा
गुप्त नवरात्रि की उपादेयता
हरियाली अमावस्या | शिव भक्ति | सावन का मौसम
देव शयनी एकादशी | देवउठनी एकादशी | हरि प्रबोधिनी एकादशी
श्री गोवर्धन पूजा एवं प्राकट्य
श्री गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट
जया एकादशी का महत्व | जया एकादशी व्रत
मोक्षदा एकादशी | गीता जयंती | मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी
पौष पुत्रदा एकादशी | पुत्रदा एकादशी | पुत्रदा एकादशी का व्रत
षटतिला एकादशी | षटतिला का अर्थ | षटतिला एकादशी व्रत
महाशिवरात्रि का महत्व | महा शिवरात्रि का व्रत | भगवान शिव
म्हारी गणगौर | गणगौर पूजा | गणगौर का त्योहार
होली के रंग जीवन के संग
माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस | महेश नवमी | माहेश्वरी
शीतला सप्तमी/बासोड़ा पूजा | Sheetla Saptami Puja
कजली तीज
मकर संक्रांति का त्यौहार
महा शिवरात्रि | शिव की पूजा कैसे करें | बारह ज्योतिर्लिंग
सौभाग्य को बनाये रखने हेतु मनाया जाता है गणगौर पर्व
अक्षय फलदायक पर्व है अक्षय तृतीया
श्री राम सीता का विवाह | विवाह पंचमी
पोंगल का त्योहार | कैसे मनाया जाता है पोंगल ?
हनुमान जयंती | हनुमान जयंती कैसे मनाते है ?
गुरु पूर्णिमा | गुरु पूर्णिमा का अर्थ | गुरु पूर्णिमा का महत्व
देवी राधा का जन्मदिन | राधाष्टमी की पूजा विधि
पोला-पिठोरा (पोळा) - किसानों का प्रमुख त्योहार
मारबत - नागपुर का मारबत पर्व
श्री लक्षेश्वर - महाशिवरात्रि पर्व
चैत्र नवरात्रि का महत्व
नवरात्रि के नवमें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
वट सावित्री व्रत
शरद पूर्णिमा व्रत कथा | शरद पूर्णिमा की पूजा विधि
श्राद्ध क्या होते है? | पितरों को श्राद्ध की प्राप्ति कैसे होती है ?
क्यों होता है अधिकमास | अधिकमास का पौराणिक आधार
डोर विश्वास की : रक्षाबंधन
हरतालिका तीज
दुर्गा पूजा: अच्छाई की विजय और सांस्कृतिक धरोहर का पर्व
हमारे लोक पर्व - सांझी माता या चंदा तरैया
सिंदूर खेला
करवा चौथ में चाँद को छलनी से क्यों देखते हैं?
दीपावली का प्रारंभ दिवस - धनतेरस
दीपावली पर बच्चों को देश की संस्कृति एवं परंपरा से जोड़ें
लेखक के अन्य आलेख
महाशिवरात्रि का महत्व | महा शिवरात्रि का व्रत | भगवान शिव
षटतिला एकादशी | षटतिला का अर्थ | षटतिला एकादशी व्रत
पौष पुत्रदा एकादशी | पुत्रदा एकादशी | पुत्रदा एकादशी का व्रत
मोक्षदा एकादशी | गीता जयंती | मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी
जया एकादशी का महत्व | जया एकादशी व्रत
श्री गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट
श्री गोवर्धन पूजा एवं प्राकट्य
देव शयनी एकादशी | देवउठनी एकादशी | हरि प्रबोधिनी एकादशी