
हमारे लोक पर्व - सांझी माता या चंदा तरैया
सांझी माता का पर्व भाद्रपद की पूर्णिमा से लेकर अश्विन मास की अमावस्या तक मनाया जाता है। यह पर्व विशेषकर कुंवारी कन्याओं का होता है और पूरे पितृपक्ष के 16 दिनों तक चलता है। सांझी माता का पर्व विशेष रूप से ब्रज क्षेत्र, राजस्थान, बुंदेलखंड, गुजरात, मालवा, और निमाड़ में मनाया जाता है। ब्रज क्षेत्र में इसे चंदा तरैया के नाम से भी जाना जाता है।
ब्रज क्षेत्र के आगरा, मथुरा, बटेश्वर और आगरा जिले के बाह तहसील में चंदा तरैया कहलाने का कारण यहां की ब्रज भाषा है।
कुंवारी कन्याएं 16 दिनों तक घर के बाहर दरवाजे के पास वाली दीवार पर या घर के आंगन की दीवार पर गोबर से विभिन्न आकृतियाँ बनाती हैं। हर दिन अलग-अलग आकृतियाँ बनाई जाती हैं, लेकिन सूरज देवता, चंद्रमा देवता और सात तारे रोज बनाए जाते हैं।
कुंवारी कन्या पहले घर के दरवाजे के पास वाली दीवार को चूने से पोत कर पवित्र करती है। उसके बाद उसे गाय के गोबर से लीपती है। उतना ही स्थान लीपती है जितने स्थान पर सांझी माता एवं अन्य चीजें बनाती हैं। जिस स्थान को लिखती है ऊपर एक कोने में सूरज देवता तथा दूसरे कोने में चंद्रमा बनाती हैं बीच में सात तारे रखती हैं साथ ही बीचोबीच में सात स्वास्तिक बनाकर उन्हें आपस में जोड़ती हैं उसे "सत सतिया" कहते हैं। फिर उसे रोली हल्दी आटा चूड़ी के टूटे हुए टुकड़े मोती चमकने पन्नी आदि से सजाती हैं तथा दूसरे दिन जो दीवाल पर गाय के गोबर से जो वस्तुएं बनाई हैं उन्हें निकाल कर उस सूखे गोबर को इकट्ठा कर लेती हैं दूसरे दिन फिर दीवाल को गोबर से लीपती है तथा दूसरी आकृति बनाते हैं। जैसे चौपड़ शंख 8 कली का फूल पंखा मोर मोरनी चारदीवारी 8 देवारी फूल का गमला वृद्ध दंपति हाथी जनेऊ नदी इसमें गंगा जमुना या अन्य नदियां बनाती साथ में सूरत देवता चंद्रमा देवता तथा तारे अवश्य ही बनाती हैं। यदि कुछ नहीं बनाती तो उस दिन चंद्रमा सूरज और सात तारे आवश्यक रूप से बनाती हैं। बनाने का कार्य शाम को होता है तथा अंधेरा हो जाने के बाद सांझी माता की आरती होती है तथा साथ ही में प्रसाद चढ़ाया जाता है। यह एक खेल के समान भी है इसमें जो प्रसाद बनाती हैं एक दूसरे को नहीं बताती हैं। आप अनुमान लगाओ यदि अनुमान सही निकलता है वह कन्या बहुत होशियार मानी जाती है।
रात में जब दीपक जलाकर आरती करती हैं तथा आरती गाती भी हैं -
आरती रे आरती संझा वाली आरती
सोने का दिया भी म होवे की बाती
नो सौ पितरा पित्त रानी के
भरे कनागत पितरन के
अंत में वह सांझी माता से आशीष मांगती हैं।
माय माय तुम देओ आशीष।.
सांझी रे सांझी का ओढेगी
का पहनेगी
काय को सीस बन बाऐगी
मां कौशल्या मोसे कहीं बहन रुक्मणी मोसे कई
विशेष कलाकृति "अमला" -
तेरस के दिन लड़के की शादी में एक विशेष प्रकार की कलाकृति बनाई जाती है, जिसे "अमला" कहा जाता है। ब्रज क्षेत्र में लड़के की शादी में यह कलाकृति विशेष रूप से रंगों से बनाई जाती है तथा इसमें दूल्हा-दुल्हन भी बनाए जाते हैं, शादी के बाद दुल्हन पहले इस कलाकृति की पूजा करती है उसके बाद घर में प्रवेश करती है। चौदस के दिन इसे नहीं हटाया जाता, लेकिन अमावस्या के दिन इसे हटाकर दीवार को चूने से पोता जाता है। फिर उसी स्थान पर रंगों से यही कलाकृति बनाई जाती है, जो साल भर बनी रहती है, यह हमारी कला और संस्कृति के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश -
हमारी भारतीय संस्कृति कोई भी त्यौहार हो या पर्व हो प्रकृति से जुड़ने का भी संदेश देती है। प्रकृति प्रदत्त जीव जंतु तथा अन्य प्राकृतिक वस्तुएं के संरक्षण का संदेश भी यह पर्व देता है। दीवार पर बनाई जाने वाली विभिन्न आकृतियाँ इसी का प्रतीक हैं।
धार्मिक दृष्टि से, सांझी माता पार्वती जी का प्रतीक मानी जाती हैं। इनकी पूजा करके कुंवारी कन्याएँ अच्छा घर और वर मांगने की कामना करती हैं, साथ ही अपने भविष्य को सुखद बनाने की कल्पना भी करती हैं।
हालांकि, आज के आईटी के जमाने में लोग इस पर्व को पूरी तरह से भुला रहे हैं। गांवों में अभी भी इसका थोड़ा बहुत प्रचलन है, लेकिन शहरों की लड़कियाँ सांझी माता के पर्व को नहीं जानतीं। अभिभावकों से मेरा आग्रह है कि हम अपने इन पर्वों की ओर लौटें ताकि हमारी भारतीय संस्कृति हमेशा जीवित रहे। हमारे पर्व मोबाइल, टीवी, और कंप्यूटर के कारण विलुप्त न हो जाएँ। आइए, हम सांझी माता की महिमा को पुनः जीवित करें और इस अद्भुत लोक पर्व को अपनी आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का प्रयास करें।
Login to Leave Comment
LoginNo Comments Found
संबंधित आलेख
तिल चौथ | वक्रतुण्डी चतुर्थी | तिलकुटा चौथ व्रत विधि
तेजादशमी पर्व
जगन्नाथ रथयात्रा | उत्कल प्रदेश के श्री जगन्नाथ भगवान | ओडिशा
रामदेव जयंती | लोकदेवता रामदेव जी पीर
रक्षाबंधन | राखी त्योहार के पीछे क्या तर्क है?
नवरात्रि का महत्व | साल में कितनी बार नवरात्रि आती है ?
शरद पूर्णिमा | शरद पूर्णिमा का महत्व
साजिबू नोंग्मा पैनाबा
ऋषि पंचमी का त्योहार | माहेश्वरी रक्षाबंधन
श्राद्धपक्ष के दौरान न करें ये काम | पितृपक्ष
क्या है पितृपक्ष की पौराणिक कथा ?
ओणम पर्व इतिहास और महत्व
मकर संक्रांति पर्व
नवरात्रि के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्माँडा की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के सातवे दिन माँ कालरात्रि की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
लाभ पंचमी का महत्व, व्यापारियों के लिए खास है ये दिन, लाभ पंचमी | सौभाग्य पंचमी
कार्तिक माह स्नान का महत्व | जाने कार्तिक माह में किये जाने वाले व्रत के प्रकार | Importance of Kartik Maah
नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
करवा चौथ व्रत | छलनी में क्यों देखा जाता है चाँद और पति का चेहरा?
शारदीय नवरात्रि में घट स्थापना कैसे करे ? | कलश स्थापना
पर्युषण पर्व | जैन समाज का पर्युषण पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता हैं ?
होली की परम्पराये | होली मनाने का तरीका
हरतालिका व्रत का महत्व | हरतालिका व्रत क्यों करते है ?
क्यों मनाई जाती है आषाढ़ की पूनम को गुरु पूर्णिमा | गुरु पूर्णिमा
गुप्त नवरात्रि क्यों मनाते है ? | गुप्त नवरात्रि का महत्व
गोवर्धन पूजा क्यो करते हैं ? | अन्नकूट का त्योहार
गणपति बप्पा मोरया | जाने गणेश जी को "गणपति बप्पा मोरया" क्यों कहते है ?
गणगौर का व्रत एवं पूजा | गणगौर व्रत
अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन | गणपति विसर्जन
गणेश उत्सव क्यों मनाते है - Why Celebrate Ganesh Utsav ?
दशहरा, विजयादशमी और आयुध-पूजा क्यों मनाते है ?
दीपावली पर किये जाने वाले उपाय | दीवाली पूजा | लक्ष्मी पूजन
दीपावली क्यों मनाते हैं? - जानें इसका महत्व और इतिहास
परिवर्तिनी एकादशी | परिवर्तिनी एकादशी: महत्व, पूजा विधि और लाभ
दीपावली पूजन विधि और पूजा सामग्री | लक्ष्मी पूजन की विधि
जानें क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार ? | धनतेरस
होली - रंग अनेक, तरीके अनेक
जानिए क्यों मनाई जाती है देव दिवाली | देव दिवाली | कैसे शुरू हुई देव दिवाली मनाने की परंपरा
दही हांडी | दही हांडी पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
नरक चतुर्दशी, काली चौदस, रूप चौदस, छोटी दीवाली या नरक निवारण चतुर्दशी का महत्व
जानें क्यों मनाया जाता है छठ पूजा का त्योहार, किसने शुरू की परंपरा?
चेटीचंड का त्योहार क्यों मनाते है ? | झूलेलाल जयंती
भाई दूज | जानें, कैसे शुरू हुई भाई दूज मनाने की परंपरा, कथा और महत्व
ब्यावर का ऐतिहासिक बादशाह मेला | Beawar City
आदि पेरुक्कु का त्योहार | तमिलनाडु का मानसून त्योहार
नीम की डाली / टहनी से बड़ी (सातुड़ी) तीज की पूजा क्यों की जाती है ? | सातुड़ी तीज
बसंत पंचमी क्यों मनाते है ? | बसंत पंचमी का महत्व
अनंत चतुर्दशी का महत्व | विष्णु जी की पूजा
अक्षय तृतीया | क्यों मनाई जाती है अक्षय तृतीया? | अक्षय तृतीया का महत्व क्या है ?
होली क्यों मनाते है? | होली का महत्व
अधिक मास में दान का महत्व | पुरुषोत्तम मास की तिथिनुसार दान सामग्री
अहोई अष्टमी का महत्व, अहोई अष्टमी की पूजा विधि और अहोई अष्टमी की कथा | Ahoi Ashtami Vrat
उगादी या युगादी का त्योहार क्यों मनाते है ?
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं | हनुमान जयंती
वट सावित्री व्रत | वट सावित्री व्रत का महत्व
पंढरपुर की वारी | भगवान विट्ठल
गुड़ी पाड़वा
महाशिवरात्रि
दिवाली - रामा सामा
महाराष्ट्र की महालक्ष्मी
राम की शक्ति पूजा और नवरात्रि का आरंभ | रामनवमी
निर्जला एकादशी | निर्जला एकादशी की कथा
गुप्त नवरात्रि की उपादेयता
हरियाली अमावस्या | शिव भक्ति | सावन का मौसम
देव शयनी एकादशी | देवउठनी एकादशी | हरि प्रबोधिनी एकादशी
श्री गोवर्धन पूजा एवं प्राकट्य
श्री गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट
जया एकादशी का महत्व | जया एकादशी व्रत
मोक्षदा एकादशी | गीता जयंती | मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी
पौष पुत्रदा एकादशी | पुत्रदा एकादशी | पुत्रदा एकादशी का व्रत
षटतिला एकादशी | षटतिला का अर्थ | षटतिला एकादशी व्रत
महाशिवरात्रि का महत्व | महा शिवरात्रि का व्रत | भगवान शिव
म्हारी गणगौर | गणगौर पूजा | गणगौर का त्योहार
होली के रंग जीवन के संग
माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस | महेश नवमी | माहेश्वरी
शीतला सप्तमी/बासोड़ा पूजा | Sheetla Saptami Puja
कजली तीज
मकर संक्रांति का त्यौहार
महा शिवरात्रि | शिव की पूजा कैसे करें | बारह ज्योतिर्लिंग
सौभाग्य को बनाये रखने हेतु मनाया जाता है गणगौर पर्व
अक्षय फलदायक पर्व है अक्षय तृतीया
श्री राम सीता का विवाह | विवाह पंचमी
पोंगल का त्योहार | कैसे मनाया जाता है पोंगल ?
हनुमान जयंती | हनुमान जयंती कैसे मनाते है ?
गुरु पूर्णिमा | गुरु पूर्णिमा का अर्थ | गुरु पूर्णिमा का महत्व
देवी राधा का जन्मदिन | राधाष्टमी की पूजा विधि
पोला-पिठोरा (पोळा) - किसानों का प्रमुख त्योहार
मारबत - नागपुर का मारबत पर्व
श्री लक्षेश्वर - महाशिवरात्रि पर्व
चैत्र नवरात्रि का महत्व
नवरात्रि के नवमें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा, व्रत कथा, मंत्र, आरती, भोग और प्रसाद
वट सावित्री व्रत
शरद पूर्णिमा व्रत कथा | शरद पूर्णिमा की पूजा विधि
श्राद्ध क्या होते है? | पितरों को श्राद्ध की प्राप्ति कैसे होती है ?
क्यों होता है अधिकमास | अधिकमास का पौराणिक आधार
डोर विश्वास की : रक्षाबंधन
हरतालिका तीज
दुर्गा पूजा: अच्छाई की विजय और सांस्कृतिक धरोहर का पर्व
हमारे लोक पर्व - सांझी माता या चंदा तरैया
सिंदूर खेला
करवा चौथ में चाँद को छलनी से क्यों देखते हैं?
दीपावली का प्रारंभ दिवस - धनतेरस
दीपावली पर बच्चों को देश की संस्कृति एवं परंपरा से जोड़ें
लेखक के अन्य आलेख
दीपावली का प्रारंभ दिवस - धनतेरस
हमारे लोक पर्व - सांझी माता या चंदा तरैया
हरतालिका तीज
वट सावित्री व्रत
सनातन संस्कृति में व्रत और त्योहारों के तथ्य
विवाह संस्कार की उत्पत्ति प्रकार नियम एवं रिवाजें
स्वास्तिक | स्वास्तिक का उपयोग
कजली तीज